सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सूरजपुर डबल मर्डर के बाद जिले के एसपी को बदल दिया गया। प्रशांत ठाकुर को जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पुलिस विभाग ने देर रात तबादला आदेश जारी किया। एम आर अहिरे को पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। प्रधान आरक्षक की पत्नी ओर बेटी की हत्या के बाद पुलिस कप्तान को बदला गया है।
https://x.com/ChhattisgarhCMO/status/1848546378928284003?t=T6Q71G7J97Xl_JZbOhMLlw&s=19
पुलिस अधीक्षक के तबादले का कारण : घटना 13 अक्टूबर 2024 की है। उस दिन रात आरोपी कुलदीप साहू ने सूरजपुर में पुराने बस स्टैंड में आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर कड़ाही का खौलता तेल फेंक दिया था। इस घटना में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तत्काल थाने को सूचना दी गई। प्रधान आरक्षक तालिब शेख, उदय सिंह और अन्य पुलिसकर्मी पुराना बस स्टैंड और आसपास आरोपियों की पतासाजी में जुट गए।
कांग्रेस का बीजेपी पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप :
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सूरजपुर मामले को लेकर साय सरकार को घेरने की कोशिश की। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि साय सरकार के 8 महीने के कार्यकाल में प्रदेश में 4 बड़ी बड़ी घटनाएं हुई, जो सरकार के निकम्मेपन को दर्शाती है।












