बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्रों में खनिज के अवैध परिवहन की घटनाएं लगातार सामने आती ही रहती है। विगत रात्रि बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर राजस्व विभाग ने अवैध रूप से कोयले से भरा ओवरलोड ट्रक को जब्त किया है।
जानकारी मुताबिक़ रात के अंधेरे में मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही ट्रक क्रमांक CG 15 AC 5093 से अवैध रूप से कोयले का परिवहन किया जा रहा था, सूचना के आधार पर वाड्रफनगर पुलिस एवं राजस्व की टीम ने उक्त वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की। इस मामले में वाड्रफनगर नायाब तहसीलदार मोइनुद्दीन खान ने बताया कि जब्त ट्रक के चालक ने किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं दिखाया, ट्रक में भारे कोयले का तौल कराया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश के सरहदी इलाकों में ग्राउंड जीरो पर पड़ताल के पश्चात ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है की ऐसी घटनाएं जो कोयल और रेत के साथ अन्य कीमती खनिजो एवं विलुप्त होते जंगली जानवरों के शिकार से संबंधित तस्करी लगातार जारी रहती है। पैसों की लेनदेन में कमी के कारण इन्हें जप्त कर लिया जाता है, ग्रामीणों का यह भी कहना है कि भविष्य में खनिज संपदा और यह विलुप्त होते जीव जंतु खत्म हो जाएंगे तो यह वसूली कैसे की जाएगी यह समझ में नहीं आ रहा है और प्रशासन तो अमरबेल हो चुकी है इन सब मामलों पर वहीं सरकार स्वार्थी।











