नई सरकार में भी जवानों के खिलाफ नक्सलियों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देना कठिन, परंतु कहीं बड़ी चूक और 8 जवान हुए शहीद..
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सोमवार बड़ी घटना को अंजाम दिया, कुटरू-बेदरे मार्ग पर IED ब्लास्ट कर डीआरजी के जवानों से भरे वाहन को ब्लाष्ट कर दिया, जिससे दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान और ड्राइवर शहीद हो गए। विस्फोट इतना भयानक था कि शहीद जवानों के शव कई टुकड़ों में मिले, जबकि जवानों से भरी स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए और वाहन के पार्ट्स करीब 40 फीट ऊपर उछलकर पेड़ पर जा लटके, इससे समझा जा सकता है कि बड़े पैमाने पर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया।
जानकारी मुताबिक़ यह घटना कुटरू-बेदरे मार्ग पर हुई, जहां नक्सलियों ने 50 किलो के बारूद बिछाकर रखा था, अवसर देखते ही माओवादियों ने ब्लास्ट कर दिया, जिससे मौके पर ही 8 जवानों समेत 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं सड़क पर 10 फीट गड्ढा हो गया है, बताया जा रहा कि एक DRG का जवान लापता है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।












