स्वाभाविक सा है किसी भी पार्टी में कई प्रत्याशियों के चेहरे सामने आते हैं परंतु एक ही प्रत्याशी को टिकट दी जाती है और यहां पर समस्त उम्मीदवारों को ऐसा महसूस होता है कि मुझे ही टिकट प्राप्त होगी परंतु पार्टी के समिति की निर्णय सर्वमान्य होती है।
रायपुर। प्रदेश में त्रिस्तरीय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कल शुक्रवार को भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शामिल होंगे।
राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कल होने वाली बैठक में महापौर प्रत्याशियों पर चर्चा कर पार्टी फैसला करेगी। प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया संभागीय समिति और प्रदेश समिति के अनुमोदन के बाद ही होगी। प्रत्याशियों पर भाजपा चुनाव समिति अंतिम फैसला लेगी। अटकलें यह भी है कि 25 जनवरी तक नगर पालिका और पंचायत अध्यक्षों के प्रत्याशी का ऐलान हो सकता है।












