Search
Close this search box.

जापान दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव, जापानी उद्योगपतियों और इन्वेस्टरों को जीआईएस में आने का दिया आमंत्रण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने भारत-जापान के बीच मजबूत और ऐतिहासिक रिश्तों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री और जॉर्ज ने इस बात पर भी फोकस किया कि आगे इन रिश्तों को कैसे और प्रगाढ़ किया जाए, ताकि मध्यप्रदेश और जापान के बीच व्यापार-अर्थव्यवस्था का गठबंधन और मजबूत हो।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उनका दौरा 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान वे जापान के उद्योगपतियों-निवेशकों को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) में आने का निमंत्रण देंगे। वे सभी के साथ वन-टू-वन चर्चा करके निवेश के कई अवसरों की जानकारी देंगे। यह जीआईएस राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को होगी। इस समिट में विश्व के कई देशों से निवेशक शामिल होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India