Search
Close this search box.

जिला पंचायत चुनाव में एक स्टांप वेंडर का बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों से रोचक मुकाबला : जानें प्रतापपुर क्षेत्र वासियों की आवाज..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सूरजपुर। प्रतापपुर : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम दौर निरंतर जारी है। हम बात कर रहे हैं सूरजपुर जिला के प्रतापपुर तहसील क्षेत्र की जो कुछ दशक पहले नक्सलियों का गढ़ माना जाता था, जहां अंधेरा कायम होने के बाद जनता का घर से बाहर निकलना बहुत ही दुर्लभ विषय बन चुका था।

सूरजपुर जिला के प्रतापपुर तहसील क्षेत्र का 2025 का त्रिस्तरीय चुनाव काफी रोचक स्थिति में है। राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस के साथ गोंडवाना पार्टी भी अपने प्रत्याशियों को क्षेत्र के राजनीतिक अखाड़े में उतार चुकी है। ज्ञात हो कि प्रतापपुर जनपद क्षेत्र क्रमांक 11 में त्रिस्तरीय चुनाव के तहत 23 फरवरी को मतदान तिथि तय की गई है।

भारतीय जनता पार्टी से वासुदेव मांझी और नेशनल कांग्रेस से मंजू संतोष मिंज को दोबारा अवसर दिया गया है, वही जनता द्वारा एक रोचक प्रत्याशी जो लगभग दो दशकों से स्टांप वेंडिंग के कार्य द्वारा जनता से अच्छी पकड़ रखते हैं। इस चुनावी पड़ताल के साथ जनपद क्षेत्र क्रमांक 11 में स्टांप वेंडर इंद्रपाल सिंह को बड़ी संख्या में जनता ने बताया कि हमें सबसे रोचक विचार यह लगा की प्रत्याशी इंद्रपाल सिंह का सभी लोगों से लगाव और रचनात्मक विचार जो किसी प्रत्याशी ने नहीं रखा, वह समस्त ग्रामीण किसानों के लिए काफी सकारात्मक लगा की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित को आधार से लिंक करा कर समस्त किसान भाइयों के लिए सर्वप्रथम सहूलियत प्रदान करना मेरी प्राथमिकता होगी, इसी के साथ ग्रामीण व किसान भाइयों के लिए ग्राहक सुविधा केंद्र जो हर प्रकार के समस्याओं के निवारण केंद्र एवं जनता की सेवा का केंद्र बनेगा और युवाओं के लिए किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के साथ ही युवा रोजगार परामर्श केंद्र त्वरित रुप से स्थापित की जाएगी।

अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम में ही स्पष्टता सामने आएगी की जनता की अंतिम राय क्या है?



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India