रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम विष्णुदेव साय की घोषणा के बाद वित्त विभाग ने सोमवार को महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55% महंगाई भत्ता मिलेगा। इसको लेकर वित्त विभाग ने प्रदेश के समस्त विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त और कलेक्टरों को पत्र जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों को 1 सितंबर 2025 से 55% महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए 6% बढ़कर 252% हो जाएगा।












