Search
Close this search box.

सुरक्षा में चूक, छत्तीसगढ़ के इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा : 6 श्रमिकों की मौत, कई गंभीर..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलौदाबाजार। प्रकाश सिंह : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले के बलौदाबाजार में इस्पात संयंत्र में भीषण हादसा हो गया। क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट होने में छह मजदूरों की मौत हो गई  है। वहीं दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी मच गई। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। दरअसल, बलौदाबाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र के बकुलाही गांव में स्थित एक निजी इस्पात स्पंज आयरन फैक्ट्री में घटना सुबह करीब 10 बजे उस समय हुई, जब फैक्ट्री के स्पंज आयरन प्लांट के कोल क्लिनिंग में अचानक तेज धमाका हो गया, गुरुवार सुबह भीषण विस्फोट होने से कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास काम कर रहे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। मौके पर दमकल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत पहुंच गए और घायलों को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

इधर, मजदूर संगठनों ने इस हादसे को सुरक्षा मानकों की उपेक्षा का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि कारखानों में सुरक्षा उपायों की कमी अनेक बार जानलेवा साबित हो चुकी है और इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और राहत कर्मी बचाव कार्य में जुट गए हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है। वहीं दावा किया जा रहा है कि अभी कई लोग मलबे में दबे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी सहित भाटापारा ग्रामीण पुलिस के साथ ही बलौदाबाजार से पुलिस बल तत्काल मौके पहुंच गए हैं,  जानकारी के मुताबिक, घायलों को पहले भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है।

सुरक्षा मानकों में कमी है कारण :

वहीं मजदूर संगठनों ने इस हादसे को सुरक्षा मानकों की उपेक्षा का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि कारखानों में सुरक्षा उपायों की कमी अनेक बार जानलेवा साबित हो चुकी है और इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और राहत कर्मी बचाव कार्य में जुट गए हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है। वहीं दावा किया जा रहा है कि अभी कई लोग मलबे में दबे हैं।

हादसे पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को बेहतर उपचार के लिए सिम्स, बिलासपुर में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घायलों को हर संभव उत्तम एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India