
रायपुर | भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रादेशिक आह्वान पर रायपुर जिले के विभिन्न शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत सेवा चित्र प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भाव, रचनात्मकता और नेतृत्व के गुणों को विकसित करना था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के प्रमुख विद्यालयों में गणमान्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पर्यवेक्षक के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर एनएच गोयल विद्यालय में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी, गुजराती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, देवेंद्र नगर में रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा, होली हर्ट्स स्कूल सिविल लाइंस में अपैक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता, कोलंबिया स्कूल में छत्तीसगढ़ केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, बालाजी विद्या मंदिर, देवेंद्र नगर में छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, कोपलवाणी मूकबधिर विद्यालय में कांतिलाल जैन एवं विनय आनंद जी का आगमन हुआ, जिन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन किया।









