रायपुर। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में पत्रकार सुरक्षा बिल का प्रस्ताव रखा गया जो सर्वसम्मति से पारित हो गया। हालांकि, इस दौरान विपक्षी भाजपा ने कुछ विषयों को लेकर विरोध भी जताया और बिल में ग्रामीण क्षेत्र में काम करनेवाले पत्रकारों के लिए कुछ विशेष प्रावधान करने की मांग रखी। वहीं, इस कानून के सर्वसम्मति से पारित होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे प्रदेश के इतिहास का स्वर्णिम पल बताया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के इतिहास का स्वर्णिम पल है। लंबे अर्षे से मांग थी जिसकी पूरे देश में चर्चा थी। आज सर्वसम्मति से पारित हुआ। अब पत्रकारों को धमकी देने या उनके साथ हिंसा करने पर त्वरित कार्रवाई होगी बशर्त सत्य की नांव की सवारी होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि पत्रकार सुरक्षा बिल को लेकर एक कमेटी 30 दिनों के भीतर बनाई जाएगी, जो पत्रकारों से जुड़े मामले की जांच कर तुरंत कार्रवाई करेगी।











