Search
Close this search box.

कोल इंडिया के सभी अनुषंगी कंपनियों में कर्मचारीयों की वेतन तिथि तय : प्रणाली हुई तैयार..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वर्ष 2022-23 में एसईसीएल द्वारा दर्ज किए गए रिकॉर्ड कोयला उत्पादन एवं वर्ष की अन्य उपलब्धियों के बाद ही कर्मचारी व अधिकारीयों का तनख्वाह भुगतान की तिथि तय। 

 

रायपुर। सैप लागू किए जाने के बाद कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने मुख्यालय सहित सभी अनुषंगी कंपनियों के अधिकारियों कर्मचारियों का वेतन भुगतान एक साथ हर महीने की 2 तारीख को करने का निर्णय लिया है। यह नियम इस अप्रैल से लागू होगा। फिलहाल सभी अनुषंगी कंपनियों में अलग-अलग तारीख को वेतन भुगतान हो रहा है।

वहीं बीसीसीएल में कर्मियों की उपस्थिति आदि को लेकर समय पर आंकड़े उपलब्ध कराने आदि पर चर्चा की गई है। इस संबंध में बीसीसीएल के सभी क्षेत्रीय प्रबंधन को भी निर्देश दिया गया है। बीसीसीएल की ओर से 7 मार्च को एक आदेश भी जारी किया गया है।

आधिकारिक सूत्र ने बताया कि कोल इंडिया ने सभी अनुषंगी कंपनियों को महीने की दो तारीख को वेतन भुगतान का स्पष्ट निर्देश दिया है। अब सभी काम सैप के माध्यम से होना है। इसलिए प्रतिदिन हाजिरी अपडेट करना अनिवार्य है। सक्षम पदाधिकारी को इसको स्वीकृत करने का निर्देश दिया गया है। डमी सैलरी स्लिप पहले से तैयार करने को भी कहा गया है।


writers team
Author: writers team

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India