Search
Close this search box.

केंद्रीय गृहमंत्री ने नक्सलियों के खिलाफ सफल अभियान के लिए CM साय को दी बधाई : नक्सल वित्तीय सहायता भी बधित..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज सोमवार नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी टीम की प्रशंसा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नक्सल उन्मूलन के लिए उठाए गए प्रभावी कदमों को सराहते हुए मुख्यमंत्री और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नक्सल मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार बेहतर कार्य कर रही है, जिससे नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है।

बैठक के दौरान गृह मंत्री शाह ने विशेष रूप से हाल ही में हुए नक्सली मुठभेड़ का उल्लेख किया, जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस ने 31 नक्सलियों को ढेर किया था, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पुलिस, डीआरजी, और बस्तर बटालियन के जवानों ने बेहतरीन तालमेल और खुफिया जानकारी के साथ इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह नक्सल उन्मूलन अभियान राज्य सरकार की रणनीति, खुफिया तंत्र और केंद्रीय बलों के सहयोग का बेहतरीन उदाहरण है। पिछले नौ महीनों में 194 से अधिक माओवादी मारे गए हैं, 800 से ज्यादा नक्सलियों की गिरफ्तारियां हुई है और 738 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री साय और उनकी टीम का प्रयास सराहना के योग्य है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सहित सभी नक्सल प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे इन क्षेत्रों में शांति और विकास को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित गांवों में विकास का नया अभियान चलाया, जिससे गांवों में विकास पहुंचा है। सरकार ने नक्सलियों के वित्तीय पोषण को भी काफी हद तक अंकुश लगाई है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India