Search
Close this search box.

सीएम बघेल ने AAP और भाजपा पर साधा निशाना : कहा रमन सिंह ने मेरे पूरे परिवार को बिठा दिया था थाने में,,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए राजनांदगांव में रमन सरकार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और कहा कि राजनीति में मुझे कई तरह का समर्पण करना पड़ा। वहीं रमन सिंह ने मुझे ही नहीं मेरे पूरे परिवार को प्रताड़ित किया। सीएम बघेल ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा।

रायपुर। राजनांदगांव के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए राजनांदगांव शहर के सौंदर्यीकरण के लिए 4 करोड़, मोहरा पुन्नी मेला स्थल विकास के लिए 2 करोड़ और शहर के भीतर अन्य विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये यानी कुल 7 करोड़ रुपए स्वीकृत किए।

राजनांदगांव जिले में बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए रमन सिंह ने उन्हें और उनके परिवार को पुरजोर प्रताड़ित किया था। रमन सिंह के चलते मेरी मां तक को थाने में बैठना पड़ा था। सीएम बघेल ने कहा कि रमन सिंह जब मुख्यमंत्री थे, तब मैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष था और उस वक्त राजनांदगांव आना हुआ था परंतु उसकी बहुत बड़ी कीमत मुझे चुकानी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे परिवार यहां तक कि मेरी मां को थाने में बैठना पड़ा था। मेरी मां कभी थाने नहीं गई थी लेकिन रमन सिंह के कारण उन्हें वहां भी जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि मेरे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। यह सब रमन सिंह ने करवाया था। मेरी संपत्ति की जांच भी कराई गई थी, घर की जांच कराई गई थी फलस्वरूप मैं उनके ऐसे करतुतों से डरता नहीं।

सीएम ने कहा कि जब भी रमन सिंह दिल्ली जाते हैं या फिर कोई भी केंद्रीय मंत्री यहां आते हैं, तो उन्हें उकसाते हैं कि इसकी भी जांच कराओ-उसकी भी जांच कराओ। उन्होंने कहा कि पहले सत्ता में थे, तो खुद प्रताड़ित किया और अब केंद्र के माध्यम से प्रताड़ित करवा रहे हैं, परंतु जितनी भी कोशिश कर लो, कुछ नहीं होने वाला है।सीएम ने स्पष्ट तौर पर कहा कि रमन सिंह की सोच सामंती है। उनके अंदर जो घृणा है, वो कहती है कि मैं चूहा हूँ। भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने कभी रमन सिंह के बारे में गलत तरीके से बात नहीं की, लेकिन भानुप्रतापपुर में उन्होंने मेरे बारे में साफ कहा कि “ये मुसवा है, अब बाघ बन गया है, इसे फिर मुसवा बनाना है”।

दरअसल भानुप्रतापुर में नामांकन दाखिल के दौरान चुनावी तंज व तकरार जारी है। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने एक किस्सा सुनाकर अपनी बात लोगों के बीच रखी। डॉ रमन ने कहा- मुझे एक किस्सा याद आ रही है जो एक साधु और उसकी चुहिया की कहानी है और काफी प्रचलित भी है।

हमर छत्तीसगढ़ मं मुसवा अऊ बघवा क कहानी कहिथें :— तत्पश्चात डॉ रमन ने छत्तीसगढ़ी में किस्सा सुनाया- इसका हिंदी अनुवाद कुछ इस प्रकार है–एक साधु की कुटिया के पास एक चूहा रहता था, एक दिन वह बाहर घूम रहा था तभी एक बिल्ली उसे खाने धमक पडी तो वह भागकर साधु के पास गया और बोला कि ये बिल्ली मुझे रोज खाने की कोशिश करती है, मुझे बिल्ली बना दो। साधु ने गंगाजल छिड़का वह चूहा-बिल्ली बन गया। उसके बाद वो कुटिया से निकला तो कुछ कुत्ते पीछे पड़ गए। वो भागकर फिर साधु के पास पहुंचा और बोला मुझे कुत्ते डराते हैं, अब मुझे कुत्ता बना दो। साधु ने फिर गंगाजल छिड़का और चूहा अब कुत्ता बन गया। कुत्ता बनने के बाद वो जंगल घूमने गया, वहां शेर ने उसको दौड़ाया। चूहा फिर साधु के पास पहुंचा और बोला मुझे शेर बना दो तो कोई मुझे नहीं डराएगा। साधु ने उसको शेर बना दिया, अब शेर बनते ही चूहा बोला, मुझे भूख लगी है, मैं तुमको खा जाउंगा। डॉक्टर रमन ने जनता से कहा कि ऐसे ही आप लोगों ने वोट देकर चूहे को शेर बना दिया है। अब फिर मौका है कि आप वोट का गंगाजल छिड़को और चूहे को फिर चूहा बना दो और उन्होंने यहां के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के लिए वोट देने की अपील भी की।


writers team
Author: writers team

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India