गरियाबंद। प्रदेश में आज एसीबी ने गरियाबंद जनपद सीईओ डिप्टी कलेक्टर करून डहरिया को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। यह बोरवेल के बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेने के दौरान कार्यवाही की गई।

एसीबी की टीम आज कार्यालयीन समय में गरियाबंद पहुंची। बताया जा रहा है कि बोरवेल का बिल पास कराने के एवज में जनपद सीईओ डिप्टी कलेक्टर करून डहरिया ने 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पैसा लेते हुए पकडा। कार्यवाही अभी जारी है। क्षेत्र के जनपद सदस्य सफीक खान ने इस मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्यवाही की गई।











