बिलासपुर। शहर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यहां पर अज्ञात हमलावरों ने कार सवार व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिनदहाड़े गोलियां चलाई, जिस कारण मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार इस वारदात में तकरीबन 7 से 8 राउंड गोली चली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आईजी, एसपी मौके पर पहुंच चुके हैं। इस वारदात को सकरी थाना क्षेत्र के सकरी बाईपास के पास अंजाम दिया गया है । मृतक की पहचान कुदुदांड निवासी और कांग्रेस नेता संजीव त्रिपाठी के तौर पर की गई है।
घटना क्षेत्र के लोगों ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी। जिसके बाद एसएसपी पारुल माथुर समेत पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। कार की शीशें टूट चुकी हैं। परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अपने चेहरे पर नकाब लगाए हुए थे।
पुलिस ने घटना स्थल से गोलियों के टुकड़े बरामद किए हैं। फॉरेंसिक की टीम भी जांच में जुट गई है। जानकारी यह भी है कि यह पूरी वारदात जमीन विवाद को लेकर हुई है। मगर पुलिस ने इस बात की कोई जानकारी अभी नहीं दी है, तफ्तीस जोरो पर है।











