आधुनिकीकरण एक ऐसी खोज है जो सकारात्मक दिशा में सागर परंतु नकारात्मक रूख में भी यह समंदर के गर्त में गोता लगा रहा है। आज के दौरान आॅनलाईन व्यापार में इस कदर बढोत्तरी हुई की नशे के सौदागर एक सुंदर वातानुकूलित कार्यालय में इतमीनान से बैठकर सिर्फ कोरियर और पता के साथ खेल रहे और कई प्रकार के कीमती ड्रग्स का अवैध कारोबार को अंजाम देेे रहे हैं।
रायपुर। टी शर्ट बताकर मॉर्फिन ड्रग्स की बुकिंग पर इंदौर NCB ने नशे के सौदागरों को छत्तीसगढ़ की राजधानी में धर-दबोचा। आरोपियों ने ड्रग्स भेजने के लिए कुरियर का सहारा लिया, लेकिन इस कुरियर कंपनी की सजगता से दोनों तस्कर अब हवालातों के पीछे हैं। एनसीबी की टीम ने आरोपियों के कब्जे से मॉर्फिन ड्रग्स भी बरामद की है।
राजधानी रायपुर में इंदौर से NCB (Narcotics Control Bureau) की टीम ने नशीला मॉर्फिन पाउडर के साथ 2 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। NCB की टीम ने रायपुर एयरपोर्ट से दीप्ति रानी भारद्वाज और संदीप चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 4 ग्राम मॉर्फिन पाउडर जब्त किया गया है।
NCB की टीम को सूचना मिली की कुछ नशे के सौदागर रायपुर में घुम रहे है जिसके बाद टीम ने दोनों को इंदौर से ही ट्रैक करना शुरू कर दिया था। आरोपियों को इस बात की भनक लग गई थी जिसके बाद दोनों बार-बार अपना लोकेशन बदल रहे थे।
बता दें कि कोरियर के जरिये ही नशे का कोरियर पैकेज गोवा भेज रहे थे। NCB टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर देवेंद्र नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। देवेन्द्रनगर थाना के प्रशिक्षु डीएसपी राहुल शर्मा ने बताया कि पुलिस दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।











