रायपुर। भारत सरकार गृह मंत्रालय ने वर्ष 2021-22 के लिए छत्तीसगढ़ से कुल 8 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण संस्थाओं में उत्कृष्ट कार्य हेतु यह मेडल दिया गया है।
1. अंजली येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक, पीटीएस राजनांदगांव
2. सोहन लाल साहू, एडीपीओ
3. मनोज डहरिया, निरीक्षक
4. मीना साहू, निरीक्षक
5. विक्रम सिंह राजपूत, उ.नि.अ.
6. चन्द्रकांत हरबंश, सहायक प्लाटून कमाण्डर
7. संदीप कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक
8. अनिल कुमार सोरी, प्रधान आरक्षक का नाम शामिल है.
केन्द्र सरकार द्वारा बनाई गई समिति पूरे भारतवर्ष के प्रशिक्षण संस्थाओं में भ्रमण कर प्रशिक्षण शालाओं में दी जाने वाली प्रशिक्षण, संसाधन और अध्ययन कराए जाने वाले प्रशिक्षक अधिकारियों के स्तर का अवलोकन कर इस मेडल के लिए योग्य अधिकारियों का चयन कर उन्हें सम्मानित करती है। उपरोक्त अधिकारियों को आगामी दिनों में Union Home Minister’s Madal For Excellence in Police Training द्वारा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।











