Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ में रेत तस्करी पर सख्त कार्रवाई : तहसीलदार हैं तजुरबेदार..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आरंग। आरंग क्षेत्र में महानदी में बंद हो चुके रेत खदानों से अवैध रेत खनन और परिवहन पर गुरुवार को आरंग एसडीएम अतुल विश्वकर्मा और तहसीलदार विनोद कुमार साहू ने कार्रवाई करते हुए 13 रेत से भरे वाहन, 1 चैन माउंटिंग मशीन और 1 जेसीबी को जब्त किया है।

जानकारी मुताबिक जिले में रेत खदानों की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी महानदी से रेत खनन और अवैध परिवहन की लगातार शिकायत पर आरंग राजस्व विभाग ने आरंग पुलिस के सहयोग से ग्राम करमंदी, हरदीडीह और कुरूद रेतघाट में छापा मारकर रेत के अवैध खनन और परिवहन में लगे वाहनों पर कार्रवाई की है।

भारी वाहनों में जीपीएस सिस्टम के माध्यम से रेत तस्करों द्वारा अपनी वाहन की संपूर्ण जानकारी और लोकेशन ली जा रही है।  साथ ही वाहनों को जीपीएस सिस्टम के माध्यम से बंद भी कर रहे हैं, जब आरंग एसडीएम और तहसीलदार कार्यवाई के दौरान कुरूद रेतघाट पहुंचे तो कार्यवाई की जानकारी मिलते ही वाहन मालिकों ने जीपीएस सिस्टम के माध्यम से वाहनों को लॉक कर दिया।वहीं यातायात विभाग की तजुरबा बदौलत आरंग एसडीएम अतुल विश्वकर्मा ने जीपीएस सिस्टम से लॉक वाहनों को खुलवाया और वाहनों को आरंग थाना लाकर पुलिस को सुपुर्द किये। आरंग एसडीएम अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि आरंग क्षेत्र के सभी रेत खदानों की वैधता समाप्त हो चुकी है। ऐसे में क्षेत्र के रेत खदानों में रेत का अवैध खनन और परिवहन करते पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


writers team
Author: writers team

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India