Search
Close this search box.

विवश किसान-नवाबी शैतान-कोने में जिला कमान : राज्य और केंद्रीय लोक सेवा आयोग को शिकायत करना भी जिला मुख्यालय जैसा न हो”जनता का इंतजार”..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्वत्र देशों में इतिहास से लेकर अब तक प्रशासनिक सेवा उम्दा कार्यों में से एक रहा है वहीं भारतवर्ष पुरी कायनात में श्रेष्ठतम प्रशासनिक दक्षता का मिसाल रहा है, बहरहाल बेहतरीन सुविधाओं के साथ ऐसे नौकरशाहों का शिक्षा के मुंह पर तमाचे की आवाज़ जनता तक आ रही है। 

सूरजपुर।  जनता के बीच यह खबर इन दिनों काफी चर्चा में है। जिसमें प्रदेश के सूरजपुर जिले में बिहारपुर क्षेत्र के आरआई एक विवश किसान से मालिश कराते हुए दिख रहा हैं। इतना ही नहीं पटवारी भी लगे हाथ इस मौके का फायदा उठाते हुए मालिश करवाते हैं। हालांकि इस तरह का यह पहला मामला नहीं अपितु आरआई और पटवारी की शिकायत कई बार जिला कलेक्टर से हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

आरोप यह है कि राजस्व विभाग सूरजपुर के आरआई व पटवारी विवश किसान केशपति को तहसील कार्यालय से 9 महीने पहले रिकॉर्ड दुरुस्त कराने को लेकर आदेश पारित किया था, तब से लेकर अभी तक पीड़ित किसान आरआई राम सकल सिंह और पटवारी छत्रपाल सिंह के दफ्तर के चक्कर काट रहा है बावजूद अभी तक उसका रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं हुआ है। यही नहीं जब भी यह किसान उनके पास अपना काम कराने के लिए जाता है तो उससे पटवारी और आरआई अपने शरीर की मालिश कराते हैं।वहीं सोशल मीडिया में इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब संबंधित अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बिहारपुर इलाके के पटवारी और आरआई के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर तक से शिकायत की है। बावजूद इसके आज भी पटवारी और आरआई के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वजह साफ है नतीजतन इनके हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दूरदराज से आए किसानों के साथ ऐसा सलूक कर रहे हैं।



writers team
Author: writers team

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India