अम्बिकापुर। शासकीय कार्य में लापरवाही का परिणाम कितना कष्टदायक है यह 73 वर्षीय मजबूर वृद्धजन से जानने को मिली। पिछले चार वर्षों से 73 वर्षीय गेदरू एक्का वृद्धा पेंशन बावत खुद को जीवित साबित करने के लिए जिंदगी से जुझ रहा है, इसके बावजूद सरकारी कागजों में आज तक जीवित होने का सबूत नहीं मिल सका है। जिसकी वजह से पिछले चार सालों में पेंशन से अपात्र हो चुका है। इनकी व्यथा और दुख इनके सहमें हुए खामोशी व आंसुओं में स्पष्ट दिखा।
दरअसल सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड के ग्राम रघुनाथपुर के रहने वाले गेदरू एक्का को वृद्धा पेंशन की राशि पिछले 2018 तक दिया गया, उसके बाद जब गेदरू एक्का अपने पेंशन की राशि लेने बैंक गया तब बैंक वालों ने खाते में पैसे नहीं आने की सूचना दी। जिसके बाद गेदरु जनपद कार्यालय गया, जहां पेंशन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आपकी मृत होने की जानकारी यहां दर्ज है। आपको पेंशन नहीं दिया जा सकता। तब से वृद्ध गेदरु अपने आप के जीवित होने की सबूत देते हुए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे है।
अब अधिकारियों से उम्मीद है कि इस पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। वहीं जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा . उन पर कार्रवाई की जाएगी।











