नई दिल्ली। देश के मौसम विज्ञान विभाग ने निर्धारित समय से सप्ताह बाद आठ अगस्त को केरल में मानसून की दस्तक की घोषणा कर दी है। इसके पहले मौसम विभाग ने 4 जून को मानसून के केरल में दस्तक देने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के मुुुुताबिक मानसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल, तमिलनाडु दक्षिण, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ गया है।
![]()

दक्षिण पश्चिम मॉनसून आम तौर पर केरल में 1 जून तक पहुंच जाता है। लेकिन समय पर दस्तक नहीं देने पर विभाग ने चक्रवात ‘बिपारजॉय’ को वजह बताया था।











