Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री की रायपुर में आमसभा पर यातायात एडवाइजरी : जाम में ना फंसें, देखें सड़क व्यवस्था..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी 7 जुलाई को प्रदेश की राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे। आमसभा में शामिल होने वाले आम नागरिक, शासकीय अधिकारी कर्मचारी, विशिष्ट व्यक्ति एवं अति विशिष्ट व्यक्तियों के सुगम आवागमन के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कीी गई हैै।

कार्यक्रम के दौरान :–

  • रायपुर की ओर आने वाले सभी मार्गों में भारी वाहनों का आवागमन सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। बिलासपुर संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं भाजपा के सदस्य राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से सिलतरा नया बाईपास रोड से टाटीबंध चौक से होकर जीई रोड से सीधे एनआईटी ग्राउंड पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

दुर्ग संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर टाटीबंध चौक, जीई रोड होकर आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग एवं सरोना चौक के पास पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

  • बस्तर संभाग, धमतरी व अभनपुर से आने वाले आम नागरिक एवं सदस्य राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड नंबर 01 से होकर होकर भाटागांव चौक कुशालपुर चौक, रायपुरा अंडर ब्रिज से लाखे नगर चौक, आश्रम तिराहा, डगनिया रोड से सीएसईबी मैदान पार्किंग एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे।

महासमुंद, बलौदाबाजार व आरंग की ओर से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्य राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर तेलीबांधा चौक, शास्त्री चौक, जयस्तम्भ चौक, आमापारा, आश्रम तिराहा होकर डगनिया रोड से सीएसईबी मैदान एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India