Search
Close this search box.

सरगुजा संभाग के इंजीनियर और लिपिक हुए निलंबित : सरगुजा कलेक्टर ने की कार्यवाही..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अम्बिकापुर। सरगुजा संभाग के जनपद पंचायत लुण्ड्रा में पदस्थ उप अभियंता रावेन्द्र यादव और सहायक ग्रेड 2 सतीश सिंह को कलेक्टर सरगुजा द्वारा निलंबित कर दिया गया हैं। रिश्वत लिए जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर उप अभियंता की वायरल वीडियो और सहायक ग्रेड 2 के वायरल ऑडियो पर कलेक्टर द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच प्रतिवेदन में तथ्य प्रमाणित पाए जाने के फलस्वरूप इन्हें तत्काल निलंबित किया गया हैं।

निलंबन अवधि में सहायक ग्रेड 2 सतीश सिंह का मुख्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के कार्यालय में नियत किया गया हैं और उप अभियंता रावेन्द्र यादव का मुख्यालय कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यालय में नियत किया गया हैं। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

वहीं दूसरी ओर सरगुजा कलेक्टर की अध्यक्षता में  मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की हुई बैठक जिले में त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार कर प्राथमिकता के साथ गम्भीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिया गया है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India