बिलासपुर। भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा आरोप लगाया की यह सरकार किसानों की सब्सिडी में भ्रष्टाचार से लेकर राजस्व के लगभग सभी मामलों में होटल की तरह मेनू कार्ड बनाकर भ्रष्टाचारी कर रहे हैं। भूपेश बघेल सिर्फ दिखावा करते हैं अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए इस समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो कलेक्टर पर कार्रवाई होगी परंतु इसके पीछे स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार ही समाहित है।
वहीं प्रदेश कांग्रेस का कहना रहा है कि अंखफोड़वा, गर्भाशय और नसबंदी कांड साथ ही घटिया किस्म की दवाइयां और शल्य-उपकरण की खरीद फरोख्त कर बड़े स्तर पर जनहानि की गई यह जनता कैसे भूल सकती है इस बात को जनता ने स्वीकार किया है और इसे अब जनता दोहराना नहीं चाहती।
हालांकि चुनाव का समय है, आरोप प्रत्यारोप लगना वाजिब है परंतु जनता के द्वारा सचमुच यह निर्धारित करना आवश्यक है की किसकी सरकार या कार्यकाल में किस प्रकार का अनुचित कार्य या उचित कार्य संपन्न की गई अथवा संपन्न की जा रही है और हकीकत यह है की इसका उत्तर सिर्फ और सिर्फ जनता के पास है यदि इसकी ताकत शहरी से लेकर ग्रामीण जनता समझ जाए तो बदलाव हकीकत वाली जमीनी स्तर पर जरूर व्याप्त होगी।











