Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा प्रत्याशी : सीएम ने कहा पाटन का मिथ्या हुआ दूर..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुर्ग। प्रदेश में आईएनसी की पहली सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जो लोग कहते थे कि मुख्यमंत्री दूसरी सीट खोज रहे हैं, उनका भी मुंह आज से बंद हो जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिनकी भी टिकट कटी है, उनको भी पार्टी में कहीं ना कहीं जिम्मेदारी दी जाएगी। सरकार बनेगी उनको भी मौका मिलेगा। चुनाव तो पार्टी लड़ती है और मुझे पूरा विश्वास है कि सब लोग मिलकर लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि पार्टी के सात वर्तमान विधायकों का टिकट काटने और गिरीश देवांगन को पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ाए जाने पर कहा की पार्टी द्वारा कराए गए सर्वे और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए टिकट का वितरण किया गया है

वहीं जहां तक गिरीश देवांगन का सवाल है, वे लगातार खैरागढ़ और राजनांदगांव क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। एक कार्यकर्ता और प्रदेश के महासचिव के रूप में उन्होंने अपने राजनीतिक शुरुआत की है। खनिज विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे हैं, इसलिए सर्वे में सबसे अधिक नंबर उन्हें मिले जिसके आधार पर उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है।इस बार डॉ. रमन सिंह को सबसे कठिन चुनाव का सामना करना पड़ेगा

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नामांकन रैली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के शामिल होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ नामांकन रैली में आए थे, तब सरकार चली गई थी। इस बार अमित शाह आ रहे हैं. अब देखना होगा कि अमित शाह आते भी है या नहीं, क्योंकि हर बार उनका दौरा रद्द हो जाता है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री गुरु रुद्र कुमार की सीट बदले जाने को लेकर कहा कि गुरु गोसाई का असर पूरे प्रदेश भर में है। पहले वे आरंग और अहिवारा से चुनाव लड़े थे, जहां उन्होंने जीत हासिल की, अब वह नवागढ़ जा रहे हैं और उनका असर पूरे प्रदेश भर में है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

कांग्रेस के इन मंत्रियों को मिला दूसरा मौका :

  1. अंबिकापुर से त्रिभुनेश्वर शरण सिंहदेव, डिप्टी सीएम
  2. सीतापुर से अमरजीत भगत, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
  3. खरसिया से उमेश पटेल, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
  4. सक्ति से डॉ. चरण दास महंत, वर्तमान स्पीकर
  5. आरंग से डॉ. शिवकुमार डहरिया, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
  6. डोंडीलोहारा से अनिला भेंड़िया, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
  7. पाटन से भूपेश बघेल, सीएम
  8. दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू, गृहमंत्री
  9. साजा से रविंद्र चौबे, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
  10. नवागढ़ से गुरु रुद्र कुमार, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
  11. कवर्धा से मोहम्मद अकबर, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
  12. कोंटा से कवासी लखमा, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
  13. चित्रकोट से दीपक बैज, वर्तमान पीसीसी चीफ

इन विधायकों को मिला दूसरी बार मौका

  1. कोरबा से जयसिंह अग्रवाल, वर्तमान विधायक
  2. खैरागढ़ से यशोदा वर्मा, वर्तमान विधायक
  3. डोंगरगांव से दिलेश्वर साहू, वर्तमान विधायक
  4. मोहला-मानपुर से इंद्रशाह मंडावी, वर्तमान विधायक
  5. केशकाल से संतराम नेताम, वर्तमान विधायक
  6. नारायणपुर से चंदन कश्यप, वर्तमान विधायक
  7. बस्तर से लखेश्वर बघेल, वर्तमान विधायक
  8. बीजापुर से विक्रम मांडवी, वर्तमान विधायक
  9. भानुप्रतापपुर से सावित्री मांडवी, वर्तमान विधायक

नए चेहरों को मिला अवसर :

  1. पंडरिया से नीलकंठ चंद्रवंशी, नए चहेरा
  2. डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल, नए चहेरा
  3. राजनांदगांव से गिरीश देवांगन, नए चहेरा
  4. खुज्जी से भोलाराम साहू, नए चहेरा
  5. अंतागढ़ से रूप सिंह पोटाई, नए चहेरा
  6. कांकेर से शंकर ध्रुव, नए चहेरा
  7. दंतेवाड़ा से के चंद्र महेंद्र कर्मा, नए चहेरा

कांग्रेस के 30 सीटों में से 4 पर महिलाओं का दबदबा

  1. डोंडीलौहारा से अनिला भेड़िया को दोबारा मौका, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
  2. खैरागढ़ से यशोदा वर्मा, वर्तमान विधायक
  3. डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल, नए चहेरा
  4. भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडवी, वर्तमान विधायक

इन 8 विधायकों का कटा टिकट

  1. नवागढ़ से गुरु दयाल सिंह बंजारे
  2. पंडरिया से ममता चंद्राकर
  3. खुज्जी से छुन्नी चंदू साहू
  4. डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर बघेल
  5. अंतागढ़ से अनूप नाग
  6. कांकेर से शिशुपाल सोरी
  7. दंतेवाड़ा से देवती कर्मा
  8. चित्रकोट से रजमन बैंजाम

बीजेपी के 85 सीटों में से 14 सीटों पर महिला उम्मीदवार

  1. भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े
  2. प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्ते
  3. सरायपाली से सरला कोसरिया
  4. खल्लारी से अल्का चंद्राकर
  5. खुज्जी से गीता घासी साहू
  6. भरतपुर-सोनहत से रेणुका सिंह
  7. सामरी से उधेश्वरी पैंकरा
  8. जशपुर से रायमुनि भगत
  9. पत्थलगांव से गोमती साय
  10. लैलूंगा से सुनीति सत्यानंद राठिया
  11. सारंगढ़ से शिवकुमारी चौहान
  12. चंद्रपुर से संयोगिता सिंह जूदेव
  13.  धमतरी से रंजन दीपेंद्र साहू
  14. कोंडागांव से लता उसेंडी


admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India