Search
Close this search box.

बीजापुर में आईईडी डिफ्यूज करते वक्त जवान घायल : एक अन्य घटना में नक्सलियों द्वारा भाजपा नेता की हत्या..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बस्तर। गंगालूर थाना क्षेत्र के बुरजी गांव के पूर्व में नक्सलियों द्वारा तीन किलो वजनी आईईडी प्लांट किया गया था, जिसे जवानों द्वारा डिफ्यूज किया जा रहा है। आईईडी डिफ्यूज करने के दौरान एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया। जवान का पुसनार कैंप मेडिकल अफसर द्वारा इलाज किया गया। फिलहाल जवान सुरक्षित बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को गंगालूर थाना क्षेत्र के बुरजी गांव की तरफ सीआरपीएफ 85 बटालियन की टीम सर्चिंग पर निकली हुई थी। इसी बीच बुरजी गांव के पूर्व में नक्सलियों ने तीन किलो वजनी आईईडी प्लांट की गई थी, जिसे सर्चिंग में निकले जवानों ने बरामद कर लिया। सीआरपीएफ 85 बटालियन की बीडीएस की टीम ने आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। आईईडी निष्क्रिय करते समय सीआरपीएफ जवान प्रशांत भुईया मामूली रूप से घायल हो गये हैं। उनका उपचार पुसनार कैंप में मेडिकल अफसर द्वारा किया गया।

वहीं नारायणपुर से एक अन्य घटना सामने आई, चुनावी सरगर्मियों के बीच लाल आंतक ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने नारायणपुर में भाजपा नेता की हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी मुताबिक़ नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की कौशलनार में हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि रतन दुबे चुनाव प्रचार के दौरान नक्सलियों ने सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या किया गया। रतन दुबे ग्राम कौशलनार चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। रतन दुबे कौशलनार इलाके से जनपद सदस्य भी थे। बता दें कि, नारायणपुर में पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे में मतदान से पहले नक्सलियों ने वारदात को अंजाम देकर लोगों के बीच दहशत का माहौल बनाने की कोशिश की है। बता दें कि इस घटना से पहले भी मोहला-मानपुर में नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या की थी।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India