Search
Close this search box.

महादेव ऐप मामले पर ईडी का दावा- मुख्यमंत्री बघेल को दिए 508 करोड रुपए : कांग्रेस ने घेरा पीएम को..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को तंग किया जा रहा है या प्रवर्तन निदेशालय की जांच सही दिशा में जा रही है यह तो समय ही निर्धारित करेगा। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के प्रमोटरों ने सीएम बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए हैं। ईडी ने कहा कि 5.39 करोड़ रुपये के साथ गिरफ्तार किए गए असीम दास ने पूछताछ में सीएम को पैसा दिए जाने की बात कही है। एजेंसी ने यह भी कहा है कि सीएम के खिलाफ जो भी आरोप लगे हैं वे जांच के विषय हैं।

ईडी ने गुरुवार को रायपुर में एजेंट असीम दास को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 5.39 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे। ईडी का दावा है कि यह रकम दुबई से चुनावी राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के लिए भेजी गई थी। ईडी महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप और उसके प्रमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच कर रही है।

ईडी ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि असीम दास ने स्वीकार किया है कि जब्त की गई रकम को महादेव एप के प्रमोटरों की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी चुनाव खर्चों के लिए एक राजनेताओं तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। असीम दास से पूछताछ और उसके पास से बरामद फोन की फॉरेंसिक जांच और शुभम सोनी (महादेव ऐप संबंधित आरोपियों में से एक) की ओर से भेजे गए ईमेल की जांच से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इसके मुताबिक, महादेव एप के प्रमोटरों की तरफ से अतीत में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नियमित भुगतान किया गया है और अब तक कुल 508 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

रकम की खुफिया जानकारी हुई थी प्राप्त :
ईडी ने कहा कि उसे खुफिया जानकारी मिली थी कि महादेव एप के प्रमोटरों की तरफ से छत्तीसगढ़ में मोटी रकम भेजी गई है। इसके बाद उसने जाल बिछाकर असीम दास को गिरफ्तार किया और उक्त धनराशि बरामद की। दास ने होटल ट्राइटन में खड़ी एसयूवी और भिलाई में एक स्थान पर रकम छिपाकर रखी थी। एजेंसी ने यह भी कहा कि उसने महादेव एप के कुछ बेनामी बैंक खातों का भी पता लगाया है जिनमें 15.59 करोड़ रुपये जमा हैं। जमा रकम को पीएमएलए के तहत जब्त कर लिया गया है।
ईडी ने कार्यवाही के पहले कहा था कि महादेव एप के जरिये एकत्र धनराशि रिश्वत के रूप में छत्तीसगढ़ में नेताओं और नौकरशाहों के बीच बांटी गई थी। एजेंसी ने कई मशहूर हस्तियों और बॉलीवुड अभिनेताओं को भी भुगतान के तरीके और ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के साथ उनके संबंधों पर पूछताछ के लिए बुलाया था।
मुख्यमंत्री ने एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया था आरोप :
सीएम बघेल ने पहले आरोप लगाया था कि ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियां विपक्षी दलों और उनके नेताओं को निशाना बनाने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा-  एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है :
वहीं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। चुनाव के दौरान छापेमारी होती रहती है। रमन सिंह पर कार्रवाई होनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने इसे इरादतन कार्रवाई बताया है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India