Search
Close this search box.

नगर पंचायत अधिकारी ने लगाया मारपीट का आरोप : कार्यालय में ताला भी लगा दिया गया..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जशपुर। प्रदेश के बगीचा नगर पंचायत सीएमओ मुद्रिका तिवारी ने कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत उपाध्यक्ष और पार्षदों पर अभद्रता करने और मारपीट की कोशिश का आरोप लगाया है।

सीएमओ मुद्रिका तिवारी का आरोप है कि नगर पंचायत की बैठक के दौरान परिसीमन का मुद्दा उठाकर उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और तीन पार्षदों – रामनिवास गुप्ता, मधुसूदन भगत और गीता सिन्हा ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष और पार्षदों ने इस मुद्दे पर गहमागहमी करते हुए उनके साथ अभद्रता की और कार्यालय का ताला बंद करवा दिया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ने पर मारपीट की भी कोशिश की गई।

नगर पंचायत अधिकारी ने बताया कि प्रयोजित घटना घटने से पहले उन्होंने ताला खुलवाया और सुरक्षित रूप से नगर पंचायत कार्यालय से निकल गए। इस घटना के बाद उन्होंने स्थानीय थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई और नगरीय प्रशासन विभाग समेत उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

इस तरह की घटना सामने आने के बाद अधिकारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कार्यालय में जब वहां के उच्च अधिकारी सुरक्षित नहीं और उन्हें खुद के बचाव के लिए ऑफिस से बाहर भागना पड़े। अंततः देखना यह है कि ऐसी घटना पश्चात कार्यवाही कब होती है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India