रायपुर। प्रदेश की राजधानी के मैरिन ड्राईव लेक में युवक की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच को जल्द ही सफलता मिली। रायपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सुत्रों के मुताबिक़ गिरफ्तार आरोपियों के नाम सूरज, हरीश और रोहित बताए जा रहे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद स्कुटी से फरार हो रहे तीनों आरोपी सड़क पर लगे ITMS (इंटेलिजेंट ट्रैफ़िक मैनेजमेंट सिस्टम) बुद्धिमान यातायात प्रबंधन प्रणाली के द्वारा कैमरे में कैद हो गए।
बता दें कि मृतक की पहचान अंबिकापुर निवासी ईश्वर राजवाड़े के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर कलेक्ट्रेट में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। वह एक अधिकारी को शासकीय कार्य से रायपुर लेकर आया था, तड़के सुबह करीब 4 बजे ईश्वर राजवाड़े तेलीबांधा क्षेत्र के मैरिन ड्राईव टहलने गया। इस दौरान 3 अज्ञात स्कुटी सवार लुटेरों ने ईश्वर को घेर लिया और मोबाइल लूटने की कोशिश करते हुए चाकू से हमला कर दिया, जिससे ईश्वर की मौके पर ही मौत हो गई।
https://x.com/TS_SinghDeo/status/1838129598967447995?t=h5bqSPaAtjFaNFnwz27aSQ&s=19
बता दें कि 7 दिन पहले 16 सितंबर को मैरिन ड्राईव में दिनदहाड़े ही बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद युवक अपना हाथ काटकर तालाब में कूद गया था।











