Search
Close this search box.

राजधानी के बीरगांव में 2500 किग्रा. खतरनाक केमिकल युक्त पनीर जब्त : प्रदेश के अन्य जिलों में भी धड़ल्ले से बिक रहे..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर।  प्रदेश की राजधानी में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। काशी एग्रो फैक्ट्री से 2500 किलोग्राम डुप्लीकेट पनीर जब्त किया गया है, जिसमें टीम को पनीर में हानिकारक रसायन, डालडा पाम ऑयल, तेल, मैदा, रंग समेत कई चीजों की मिलावट मिली है जो बेहद घातक है।

नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन चंदन कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बीरगांव के काशी एग्रो फूड्स में बिना दूध के ही कैमिकल एवं कई तरह के रसायन जैसे डालडा एवं घटिया दुध पाऊडर डालकर नकली पनीर बनाकर पैक किया जा रहा था, इस पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने काशी एग्रो फूड्स में छापामार कार्रवाई करते हुए 2500 किलोग्राम नकली पनीर मिलने पर फैक्ट्री को सील कर दिया गया। वहीं किसी भी प्रकार के दस्तावेज जैसे स्टॉक रजिस्टर, किट रहित प्रणाम पत्र, पोषणकारी मान जैसे प्रोटीन की मात्रा आदि की जानकारी नहीं दी गई और पनीर बनाने के लिए गंदे पानी के सान कुछ खतरनाक रसायन भी जब्ती की गई।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India