रायपुर। प्रकाश सिंह : पीएम नरेंद्र मोदी ने विगत दिवस बिलासपुर आगमन के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड की 15,800 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली प्रथम सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना (2X660एमडब्ल्यू) कार्य का शुभारंभ किया। यह परियोजना छत्तीसगढ़ के ऊर्जा क्षेत्र की बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति करेगी और छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
जानकारी मुताबिक़ इस परियोजना के लिए निदेशक मंडल के अनुमोदन के पश्चात 12 फरवरी 2024 को विस्तृत निविदा जारी की गई थी। परियोजना के लिए पर्यावरणीय अनुमति 26 मार्च 2025 को मिली और निदेशक मंडल की अनुमति के पश्चात सार्वजनिक क्षेत्र की ईकाई भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड को 27 मार्च को इसके कार्य का आदेश जारी किया गया। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने 30 मार्च को बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस महत्वपूर्ण परियोजना कार्य का शुभारंभ कराया।

वहीं बिलासपुर जिले के मोहभट्ठा ग्राम में आयोजित आमसभा और लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान एक ऐसा भावनात्मक पल आया, जिसे सभा में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति ने देखा और सराहा भी। जब पीएम नरेंद्र मोदी मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी उनकी नजर एक बालिका पर पड़ी, जो उनकी पेंटिंग हाथ में उठाकर काफी देर से खड़ी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्ची की भावना को तत्काल समझते हुए मंच से ही कहा, वहां एक बेटी पेंटिंग बना कर लाई है, बेचारी कब से हाथ ऊपर रखे खड़ी है। मैं जरा सिक्योरिटी वालों से कहूंगा, उस बेटी को,,पेंटिंग के पीछे बेटा नाम और पता लिख देना, मैं आपको चिट्ठी भेजूंगा। जरा इस पेंटिंग को कोई कलेक्ट करके मेरे तक पहुंचा दे। बहुत-बहुत धन्यवाद बेटा, बहुत धन्यवाद।”…












