Search
Close this search box.

ठगी के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार : शिकायत के बाद सूरजपूर पुलिस की त्वरित कार्रवाई..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरगुजा जिले की जनसंख्या सूरजपुर जिले से काफी अधिक है और अपराधों का भी सिलसिला घनत्व में है, वहीं सूरजपुर में ठगी और साइबर अपराध सरगुजा की तुलना में काफी कम है परंतु धीरे-धीरे इन अपराधों का तार सूरजपुर जिले में भी फैलता चला जा रहा है।

सूरजपुर। ठगी और साइबर अपराधों में मुख्यत: आम नागरिक या कोई भी उपयोगकर्ता की सर्वप्रथम लापरवाही अथवा सजकता के अभाव में घटित होती है। सूरजपुर जिले में पैसा डबल करने का लालच देकर 10 लाख 50 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने कार्यवाही करते हुए प्रकरण में भाजपा नेता के साथ उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी मुताबिक़ 2 प्रार्थियों ने भटगांव पुलिस से शिकायत की थी कि भाजपा नेता इरफान अंसारी अपने साथी विकेन्द्र जगने के साथ मिलकर पैसा डबल करने का लालच देकर उनसे 10 लाख 50 हजार रुपय की ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच में पाया कि इरफान अंसारी ने विकेन्द्र जगने के साथ मिलकर विगत वर्ष में ग्राम मलगा निवासी शिकायतकर्ताओं से 10 लाख 50 हजार रुपए की ठगी के अलावा अन्य व्यक्तियों से भी इनके द्वारा धोखाधड़ी की गई है।

जिला सूरजपुर के भटगांव पुलिस ने इस मामले में दबिश देकर आरोपी भाजपा नेता इरफान इंसारी और विकेन्द्र जगने को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में रकम डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया, वहीं आरोपियों के निशानदेही पर लेपटॉप व मोबाइल जप्त किया गया है, इस धोखाधड़ी के मामले में पुलिस की तफ़तिस जारी है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India