Search
Close this search box.

सरगुजा का युवक थानों में कई मामलों का करवाता था सेटलमेंट, देता था महंगे गिफ्ट : राजधानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाँच जारी..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर ब्युरो। राजधानी पुलिस ने बुधवार को फर्जी पुलिस बनकर आपराधिक मामलों का सेटलमेंट करने वाले आशीष घोष को गिरफ्तार किया। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसे न्यायिक आदेश पर 6 सितंबर तक रिमांड पर लिया। आशीष के कब्जे से 2 लाख रुपये नकद, 2 सोने की अंगूठी, 2 सोने की ब्रेसलेट और अन्य सामान बरामद हुआ, जिसका वह हिसाब देने में असमर्थ रहा। वहीं आरोपी के मोबाइल से कुछ इस तरह के चैट्स मिले, जिसमें पुलिस अधिकारियों को महंगे फोन, दूपहिया वाहन और महंगे जूते उपहार दिए जाने की बात कही जा रही है।

रायपुर पुलिस को आशीष की गाड़ी से एक थाने का सील-मोहर, ड्यूटी चार्ट और गश्त पॉइंट भी मिला। उसके मोबाइल में कई इंस्पेक्टर और डीएसपी रैंक के अधिकारियों के साथ पार्टी करते हुए तस्वीरें और केस सेटलमेंट से जुड़े चैट मिले, कई चैट्स डिलीट होने के कारण मोबाइल को साइबर लैब भेजा गया है ताकि डेटा रिकवर किया जा सके। प्राथमिक जांच में पता चला कि आशीष राज्य के कई थानों में नियमित रूप से आना-जाना करता था। वह थानों में दर्ज मामलों की डिटेल्स में  जानकारी लेता था और फिर शिकायतकर्ताओं को बाहर बुलाकर रकम लेकर केस सेटलमेंट करता था। उसने पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी नजदीकियां बनाकर इस धंधे को अंजाम देने की आदत बन चुकी थी।

आशीष घोष ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसकी मुलाकात एसीबी-ईओडब्ल्यू में तैनात सिपाही उमेश कुर्रे से हुई थी। उसने उमेश के पुलिस आईडी कार्ड की फोटो खींचकर उसमें छेड़छाड़ की और अपनी तस्वीर लगाकर फर्जी आईडी बनवाया। इस काम में घड़ी चौक के समीप ही वीर नारायण परिसर के एक दुकानदार की मदद से आईडी बनवाई। फर्जी आईडी पर डीजी जीपी सिंह के हस्ताक्षर भी थे। आशीष घोष मूल रूप से सरगुजा का रहने वाला है और वहां के कई सब-इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर और डीएसपी रैंक के अधिकारियों से उसके करीबी संबंध हैं, वह थाना ही नहीं बल्कि उनके घरों तक जाता था और उनके परिवारों के लिए गाड़ियों की व्यवस्था भी करता था। इतना ही नहीं, वह एसीबी-ईओडब्ल्यू के कई अधिकारियों और कर्मचारियों के भी संपर्क में था। अब इस मामले पर उच्च स्तरीय जांच जारी है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India