Search
Close this search box.

सरगुजा मुख्यालय में जर्जर सड़कों से कई दुर्घटनाएं : कांग्रेस का बड़े आंदोलन कर जन-आक्रोश विरोध की चेतावनी..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंबिकापुर। प्रकाश सिंह : सरगुजा मुख्यालय में सड़कों की जर्जर स्थिति और नगर निगम की लापरवाह कार्यशैली के खिलाफ कांग्रेस ने विगत सोमवार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने जय स्तंभ चौक पर आम सभा का आयोजन किया। जर्जर सड़क विरोध रैली निकाली और कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने शहर के मुख्यमार्गों के सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने और बरसात थमते ही डामरीकरण की मांग की गई है।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा सड़काें की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि गड्ढ़ों से भरी सड़क पर चलना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। सड़क में गड्ढों के कारण रोज हादसे हो रहे हैं। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता की तकलीफों से बेपरवाह हैं। जनता ने पार्षद से लेकर सांसद तक भाजपा को बहुमत दिया परंतु बदले में आपको मिला क्या? सिर्फ उपेक्षा। मुख्यमंत्री ने निगम की सड़कों के डामरीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। जनता ने उस पर भरोसा किया और भाजपा को निगम में बड़ा जनमत दिया, परंतु आज तक एक गड्ढ़ा भी नहीं भरा गया। सामान्य सभा की बैठक तक नहीं हो रही है, जबकि नियमानुसार प्रत्येक 2 महीने में बैठक अनिवार्य है। इससे साफ है कि भाजपा के लोग जनता के सवालों से भाग रहे हैं।

पूर्व सभापति अजय अग्रवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले खरसिया नाका में हमने आंदोलन किया था। तब अधिकारियों ने तीन दिन में सड़क बनाने का वादा किया था। आज हम फिर से शासन को मोहलत दे रहे हैं, लेकिन यह आखिरी बार है। अगर सड़कें नहीं बनीं तो कांग्रेस का अगला आंदोलन और भी बड़ा होगा। तब जनाक्रोश को संभालना मुश्किल होगा।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India