Search
Close this search box.

प्रदेश के नए शिक्षा मंत्री ने आदेश की अनदेखी पर लगाई फटकार : वर्षों से एक ही जिले में जमे अधिकारियों की होगी छुट्टी..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज गुरूवार सख्त दिखे। मंत्रालय से आदेश जारी होने के बाद भी उसका पालन न होने पर मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आदेश का पालन किसी स्थिती में होना चाहिए।

जानकारी मुताबिक़ गुजरात दौरे से लौटने के बाद मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभाग के सभी विंग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मंत्री ने कहा कि वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए DEO और BEO कार्यालय के बाबू सहित विभागीय अधिकारियों का प्रभार बदला जाए और उन्हें हटाया जाए। इसी दौरान मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आदेशों का पालन हर हाल में हो। लापरवाही करने वाले अधिकारियों को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India