छत्तीसगढ़ सरकार ने नवरात्रि पर राज्य की छात्राओं को बड़ा तोहफा दिया है। छात्राओं को कॉलेज जाने पर 30,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। डिप्टी सीएम अरुण साव ने यह ऐलान किया है..
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में 12वीं तक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए एक अहम योजना की घोषणा की है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि जो लड़कियां सरकारी स्कूल से पास होकर कॉलेज में दाखिला लेंगी, उन्हें पढ़ाई के लिए सरकार हर साल 30 हजार रुपए वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान करेगी।
डिप्टी सीएम अरुण साव अरुण साव ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य शैक्षिक अवसरों को बढ़ाना और छात्राओं की पढ़ाई को प्रोत्साहित करना है। हम चाहते हैं कि सरकारी स्कूल की छात्राएं उच्च शिक्षा की ओर बढ़ें और किसी आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई बीच में न छोड़ें। इस योजना से हर छात्रा कॉलेज में बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगी।
डिप्टी सीएम ने बताया कि इस योजना के लिए जल्द ही पंजीयन प्रक्रिया शुरू होगी। छात्राओं को ऑनलाइन या कॉलेज के माध्यम से पंजीकरण करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा जो छात्राएं योजना के लिए पात्र हैं, उन्हें दस्तावेज़ जमा कर आवेदन करना होगा। प्रक्रिया आसान और पारदर्शी रखी जाएगी।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक सहायता देना है। ताकि वे आगे की पढ़ाई कर सके पैसे की कमी से पढ़ाई बीच में रोकनी पड़े।












