Search
Close this search box.

भाजपा नेता के यहां ईडी का छापा : बिलासपुर में भी कार्यवाही जारी..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुर्ग। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सक्रियता फिर से, अबकी बार ईडी की टीम ने भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के दुर्ग के महेश कालोनी स्थित निवास पर छापा मारा है. बताया जा रहा है यह मामला भारतमाला परियोजना से जुड़ा हुआ है।

चतुर्भुज राठी एक बड़ी इंफ्रास्ट्र्क्चर कंपनी अमर इंफ्रा के संचालक है और हाल ही इनके कोयला कारोबार में भी प्रवेश करने की बात कही जा रही है। अमर बिल्डर्स के वेबसाइट में दी गई जानकारी के अनुसार, चतुर्भुज राठी ने सन् 1986 में अमर बिल्डर्स को एकल स्वामित्व के रूप में सफलतापूर्वक चलाने के बाद कंपनी की नींव रखी, उनके नेतृत्व में कंपनी ने कई उपलब्धियाँ हासिल कीं, अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार किया और देश भर में बड़ी परियोजनाओं को हाथ में लिया

न्यायधानी बिलासपुर में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी, शहर के बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर सुबह से पहुंची ईडी की टीम दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।

विवेक अग्रवाल की मध्यनगरी चौक में श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है। विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल को शराब घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर का करीबी बताया जा रहा है, 2000 करोड़ के कथित घोटाले के सिंडिकेट का मेंबर विकास अग्रवाल फरारी काट रहा है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India