बेमेतरा। राजधानी की जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोहे से भरे ट्रक को पकड़ा, जिसमें करीब 40 टन लोहा भरा हुआ है। लोहे की कीमत करीब 50 लाख के आसपास बताई गई है।
जानकारी मुताबिक़ रायपुर GST विभाग की टीम ने बीती रात बेमेतरा में रायपुर पासिंग ट्रक CG 04 JD 3551 को पकड़ा। रायपुर से जबलपुर जा रही ट्रक में करीब 40 टन लोहा भरा हुआ था। यह लोहा रायपुर के एक बड़े इस्पात कारोबारी का बताया जा रहा है।
जीएसटी टीम ने ड्राइवर से लोहे के संबंध में पूछताछ की तो ड्राइवर ने बताया कि रायपुर से लोहा लेकर वह जबलपुर के लिए निकला है, वहीं ड्राइवर कोई दस्तावेज देने में असमर्थ पाया गया। इस पर ट्रक को जब्त कर बेमेतरा रक्षित केंद्र में खड़ा किया गया है जिसके पश्चात कार्यवाई जारी है।












