Search
Close this search box.

केंद्रीय गृहमंत्री व प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा : आचार्य विद्यासागर के प्रथम समाधि समारोह में होंगे शामिल..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले हैं। अमित शाह 6 फरवरी को राजनांदगांव जिले के धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में प्रसिद्ध जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महा महोत्सव में भाग लेंगे, जानकारी यह भी है कि 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डोंगरगढ़ आएंगे, जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है

कार्यक्रम के आयोजकों और प्रशासन से मिली जानकारी मुताबिक़ अमित शाह का आगमन 6 फरवरी को दोपहर 12:55 पर डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में निर्धारित है, जहां आयोजित समारोह में शामिल होकर आचार्य विद्यासागर महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आचार्य विद्यासागर महाराज जैन धर्म के एक प्रतिष्ठित संत थे, जिनकी शिक्षाओं ने लाखों लोगों को प्रभावित किया, वहीं उनके समाधी स्मृति महोत्सव में देशभर से श्रद्धालु और अनुयायी एकत्र हो रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 2:50 पर डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में माता के दर्शन कर पुजा अनुष्ठान करेंगे



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India