Search
Close this search box.

प्रदेश के सूरजपुर जिला में लगातार फ्लैग मार्च : होली का त्यौहार शांति और सौहार्द्रता से मनाएं..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सूरजपुर। होली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोग होली शांतिपूर्ण मनाए इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। होली से पूर्व बुधवार की शाम सूरजपुर जिला पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। वहीं त्योहार के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री साय ने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है. उन्होंने अपनी शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं।

वहीं जिला सूरजपुर के सभी थाना क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च निकाल कर शांति व्यवस्था बनाई जा रही है, थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी एवं समस्त थाना स्टाफ सहित नागरिकों में शांति व्यवस्था बनाने की अपील की गई थाना प्रभारी भटगांव ने बताया कि क्षेत्र के नागरिकों का शांति व्यवस्था बनाने में सबसे बड़ा योगदान होता है और यह क्षेत्र की जनता बखूबी समझती है। जिला सूरजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के द्वारा समस्त जिला में शांति व्यवस्था स्थापित करने समस्त नागरिकों से अपील की।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India