रायपुर। प्रदेश में युवाओं के लिए खुशखबरी है, आबकारी विभाग में 200 आबकारी आरक्षक (Excise Constable) पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। विभाग ने व्यापम को रिक्त पदों की सूची और आरक्षण वर्गवार विवरण भेज दिया है। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी।
इस भर्ती में विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए सीटों का आवंटन किया गया है, जिससे सभी वर्गों के उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा। बेरोजगार युवाओं के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर होगा। व्यापम द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, संपूर्ण जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम के आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर लॉगिन करें।













