Search
Close this search box.

सरगुजा के शासकीय मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के उन्नयन के लिए बड़ी राशि स्वीकृत : सर्व सुविधा युक्त होगी अस्पताल..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिशा निर्देश और स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने अंबिकापुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय भवन के निर्माण कार्य के लिए पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। पूर्व समय में इस परियोजना के लिए 374.08 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी। निर्माण कार्यों के विस्तार और लागत वृद्धि के बाद अब परियोजना की कुल लागत 472.58 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है। वहीं परियोजना लागत में 98 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि राशि को मंजूरी मिली चुकी है

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अस्पताल भवन, ऑडिटोरियम, गेस्ट हाउस, बाहरी जल आपूर्ति और सीवर लाइन जैसे शेष निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को जल्द ही पूरी तरह कार्यशील बनाना है, जिससे आम नागरिकों को अत्याधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को नवीनतम चिकित्सा उपकरणों एवं आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित किया जाएगा। इससे चिकित्सकों, मेडिकल छात्रों और मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में व्यापक सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वस्थ समाज, खुशहाल समाज का आधार है। हमारी सरकार नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए संकल्पित है और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज का पुनरीक्षित बजट इस दिशा में एक ठोस और महत्वपूर्ण कदम है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India