Search
Close this search box.

आरक्षक की हत्या के मामले में 4 आरोपियों को पुलिस ने झारखंड से दबोचा : एक सिपाही की क्षति ‘राष्ट्रक्षति’..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर। छत्तीसगढ़- झारखंड की सीमा पर स्थित बलरामपुर जिले के लिबरा गांव में 11 मई की रात अवैध रेत परिवहन की शिकायत के बाद कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर रेत माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें कांस्टेबल शिवबचन सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव त्वरित कार्रवाई करने की आदेश दी और कहा की ऐसे अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इसी बीच आज बुधवार मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 2 ट्रैक्टरों की जब्ती कर ली गई है और अन्य आरोपियों की सघन जांच जारी है।

चारों आरोपी झारखंड से :

आरीफूल हक उम्र 24 वर्ष, खाला टोला, सेराजनगर, थाना धुरकी, जिला गढ़वा, जमील अंसारी उम्र 41 वर्ष खाला टोला, सेराजनगर, थाना धुरकी, जिला गढ़वा, शकील अंसारी उम्र 22 वर्ष, खाला टोला, सेराजनगर, थाना धुरकी, जिला गढ़वा, अकबर अंसारी उम्र 50 वर्ष, अरसली, थाना भवनाथपुर, जिला गढ़वा (झारखंड)

जानकारी मुताबिक़ 11 मई को जिला बलरामपुर के लिबरा गांव में अवैध रेत परिवहन की शिकायत के बाद कार्रवाई के लिए गई पुलिस टीम पर अवैध रेत माफियाओं ने हमला किया था, जिसमें एक तस्कर ने कांस्टेबल शिव भजन सिंह को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि घटना के बाद सरगुजा संभाग के आईजी द्वारा कार्रवाई करते हुए इस घटना क्षेत्र सनवाल थाना प्रभारी दिव्याकांत पांडे को निलंबित कर दिया गया है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India