Search
Close this search box.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का भारतीय नागरिकों पर साइबर अटैक : पहले सजकता फिर सर्वनाश..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकियों की कमर टूटने से त्रष्त पाकिस्तान अब साइबर अटैक के द्वारा भारत को नुकसान पहुंचाने की पुरी कोशिश में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पिछले कुछ समय में पाकिस्तान ने कई बार भारतीय संस्थानों पर साइबर हमले की कोशिशें की परंतु हमारी सजगता के कारण कुछ बिगाड़ नहीं पाई।

CERT-In ने बताया कि पाकिस्तान भारतीय बैंकों, सरकारी वेबसाइटों और निजी कंपनियों को टार्गेट कर सकता है, इसीलिए सभी सरकारी और निजी संस्थानों को अलर्ट कर दिया गया है कि वे अपनी साइबर सुरक्षा मजबूत करें ताकि किसी भी संभावित हमले को नाकाम किया जा सके। सरकार नैस्कॉम जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर एक ऐसा मजबूत अलर्ट सिस्टम तैयार कर रही है, जिससे किसी भी डिजिटल खतरे की पहचान और रोकथाम समय पर की जा सके।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पाकिस्तानी हैकर्स द्वारा DDoS (Distributed Denial of Service) हमलों के जरिए भारतीय वेबसाइटों को जाम कर उन्हें कंट्रोल में लेने की कोशिशें की गईं। इस तकनीक के तहत किसी वेबसाइट पर एक साथ भारी मात्रा में ट्रैफिक भेजा जाता है जिससे वह क्रैश हो जाती है और हैकर्स को उसमें सेंध लगाने का मौका मिल जाता है। हाल ही में कुछ हैकर्स ने सरकारी वेबसाइट्स का दुरुपयोग कर फेक प्रोपेगेंडा फैलाने की भी कोशिश की।

पिछले दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान समर्थित साइबर गतिविधियों में इजाफा देखने को मिला है। राजस्थान सरकार की वेबसाइट को भी हैकिंग का निशाना बनाया गया था। ऐसे में देशभर की राज्य सरकारों को भी साइबर सुरक्षा के मोर्चे पर सतर्क रहने की जरूरत है।

आतंकवादियों के पनाहगार पाकिस्तान ने भारतीय आम नागरिकों को भी साइबर अटैक के द्वारा निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान ने पहले तो आतंकी भेजे, फिर ड्रोन भेजे और अब खतरनाक वायरस को अपना नया हथियार बना लिया है। भारत ने पाकिस्तान के जब सभी हमलों को नाकाम कर दिया तो अब पाकिस्तान इंटरनेट के जरिए भारतीयों को नुकसान पहुंचाने की नई साजिश रच रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पाकिस्तान अब भारत पर साइबर अटैक की तैयारी में है और इसके लिए Dance of the Hillary नाम के खतरनाक वायरस को एक फाइल में डालकर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया जा रहा है।

आप लोगों को व्हाट्सऐप, फेसबुक, टेलीग्राम या फिर ईमेल के जरिए अगर कोई भी अनजान फाइल आती है तो फाइल पर भूल से भी क्लिक करने की गलती न करें, वरना आपकी ये छोटी सी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। इस फाइल में मैलवेयर है जो आपकी पर्सनल जानकारी को चुरा सकता है और आपको वित्तीय नुकसान हो सकता है।

अगर आप गलती से किसी अनजान फाइल पर क्लिक कर देते हैं और अगर भुलचुक आपका नुकसान हो जाता है तो बिना देर किए 1930 (नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर) पर कॉल कीजिए और अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करें।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India