Search
Close this search box.

उत्तर छत्तीसगढ़ में नक्सल हत्या जारी, जेसीबी खाक : इस सीमा पर भी ऑपरेशन की आवश्यकता..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर। दक्षिणी छत्तीसगढ़-तेलंगान सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई जोरों पर है वहीं आज गुरुवार छत्तीसगढ़ के झारखंड सीमा पर नक्सलियों ने फिर से एक बड़े वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने शासन के विकास कार्य को रोकने के प्रसाय में एक बेगुनाह मुंशी की हत्या कर सड़क निर्माण में लगी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया।

जानकारी मुताबिक़ नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर बलरामपुर से लगे महुआडांड थाना क्षेत्र के ग्राम ओरसापाठ में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में ड्यूटी पर तैनात मुंशी की बेरहमी से हत्या कर दी और कार्य में लगे जेसीबी वाहन को भी जला डाला।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है और अब बलरामपुर पुलिस भी अलर्ट मोड पर, ज्ञात हो की छत्तीसगढ़-झारखंड इलाके में नक्सली घटना होते ही रहते हैं वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के सीमाओं में बड़े स्तर पर नक्सल मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा अभियान तेज करने की अत्यंत आवश्यकता है, ऐसी घटनाएं लगातार यही संदेश देना चाहती है।

हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक मुंशी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की सतत निगरानी एवं जांच जारी है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India