Search
Close this search box.

एसडीआरएफ सरगुजा संभाग टीम को सूचना के अभाव में असफलता : आपदाओं में सुरक्षा की अहम भूमिका है एसडीआरएफ की..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंबिकापुर। एसडीआरएफ (राज्य आपदा अनुक्रिया बल) एक ऐसा शासकीय आपदा सुरक्षा संगठन है जिसका खासकर आपदाओं के दौरान प्रदेश के प्रत्येक नागरिकों की सुरक्षा व बचाव के लिए काफी अहम योगदान है।

सरगुजा संभाग के एसडीआरएफ की टीम लंबे अरसे से सरगुजा क्षेत्र वासियों के लिए विशेष कर आपदाओं के समय बड़ी संख्या में नागरिकों की प्रत्येक वर्ष जान बचाती आ रही है परंतु कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती है जो समय के अभाव में या दुर्घटना के पश्चात ही अक्सर यह देखा जाता है की सरगुजा के एसडीआरएफ टीम ने जान नहीं बचा पाई। 

ऐसी ही एक घटना 29 जुलाई 2025 को रायपुर फायर स्टेशन से सूचना प्राप्त हुई कि दरिमा थाना क्षेत्र में एक युवक नदी में छलांग लगा दी, जिसे निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम को रवाना किया गया परंतु दुर्भाग्य दिवस अंधेरा हो जाने के कारण खोजने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी और वहीं असफलता प्राप्त हुई,  फिर उसके अगले दिन एसडीआरएफ सरगुजा की टीम सुबह 7:00 बजे ही घटनास्थल पर पहुंची और सघन जांच करते हुए काफी मशक्कत के बाद आज बुधवार को इस युवक की लाश बरामद की गई। मृतक राकेश राव पिता देवनारायण राव 28 वर्ष ग्राम इंदरपुर भीटीकला आयु के रूप में पहचान की गई। इस साहसिक बचाव कार्य में सरगुजा संभाग के एसडीआरफ टीम से रामलाल यादव, अंबिकेश्वर साहू गणेश सिंह, प्रकाश सिंह, जगदीश,आसन, बालेश्वर व दिलीप सिंह शामिल रहे।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India