अंबिकापुर। एसडीआरएफ (राज्य आपदा अनुक्रिया बल) एक ऐसा शासकीय आपदा सुरक्षा संगठन है जिसका खासकर आपदाओं के दौरान प्रदेश के प्रत्येक नागरिकों की सुरक्षा व बचाव के लिए काफी अहम योगदान है।
सरगुजा संभाग के एसडीआरएफ की टीम लंबे अरसे से सरगुजा क्षेत्र वासियों के लिए विशेष कर आपदाओं के समय बड़ी संख्या में नागरिकों की प्रत्येक वर्ष जान बचाती आ रही है परंतु कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती है जो समय के अभाव में या दुर्घटना के पश्चात ही अक्सर यह देखा जाता है की सरगुजा के एसडीआरएफ टीम ने जान नहीं बचा पाई।

बहरहाल घटना सीतापुर क्षेत्र की है जहां विगत 2 सितंम्बर, मंगलवार गणेश मूर्ति की विसर्जन के दौरान शाम 4 बजे आशीष पन्ना आत्मज कनक साय पन्ना उम्र 25 वर्ष की ग्राम टागरसुर, क्षेत्र सीतापुर सरगुजा के तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई, एसडीआरएफ सरगुजा की टीम को सूचना मिलते ही टीम द्वारा घटना स्थल पहुँच कर कई घंटो के मशक्कत के बाद रात्रि 9 बजे मृतक को तालाब से बाहर निकल गया। सरगुजा संभाग के इस एसडीआरएफ टीम के प्रभारी विकास साहू के साथ प्रकाश पैकरा, गोपाल, बॉम्बे लाल, सुखदेव, शिवनंदन सिंह, देवेश एवं चालक नरेंद्र सिंह का योगदान रहा।












