Search
Close this search box.

कोरबा में केंद्रीय गृह मंत्री का चुनावी संबोधन : कहा ढ़ाई-ढ़ाई पीढ़ी की कांग्रेसी अर्तकलह और जनता त्रस्त..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भुपेश बघेल सरकार बनने से पहले कांग्रेसी स्कूटी में घूमते थे,वे जनता का पैसा हजम करके ऑडी कार में घूमते हैं और जनता से कहा कि इस भ्रष्टाचार का हिसाब- किताब भाजपा को वोट देकर कर लेना।

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह दौरान मंच से केंद्र सरकार की जमकर सराहना की और प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

अमित शाह ने कहा कि जो कांग्रेसी छत्तीसगढ़ को लूट रहे हैं आपने छत्तीसगढ़ को क्या दिया? भाजपा की सरकार ने 15 साल के अंदर छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से बाहर लाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ में रोड नहीं थी, हमने छत्तीसगढ़ के अंदर गांव गांव में बिजली भेजने का काम किया। सड़क को सही किया। बिजली देने का काम किया। सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, मैं बघेल जी से सवाल करना चाहता हूं कि सरकार में तो हो, हमारे पास तो काम की लंबी सूची है।

शाह ने कहा – आदिवासियों के लिए क्या किया?
रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने नक्सलवाद को खत्म करने के साथ छत्तीसगढ़ के विकास का कार्य किया है, लेकिन इस सरकार ने झूठ बोलने… बार-बार बोलने और माइक में बोलने के सूत्र को अपना लिया है। इन्होंने झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया। भूपेश बघेल से सवाल करते हुए अमित शाह ने कहा, आपने आदिवासियों के लिए क्या किया? इसका हिसाब छत्तीसगढ़ की जनता मांग रही है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को गरीबी, भुखमरी, खस्ताहाल सड़कें, अंधेरा, बेरोजगारी और नक्सलवाद देने का काम किया।

संबोधन में शाह ने कहा- भाजपा की सरकार ने 15 साल के अंदर छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से विकसित राज्य की ओर अग्रसर करने का काम किया। सबसे पहले छत्तीसगढ़ के लोगों को बताने आया हूं कि आपका यह सालों का सपना, ढाई-ढाई पीढ़ी की ये लड़ाई की छत्तीसगढ़ को अलग राज्य मिले, वो लड़ाई कांग्रेस के अत्याचारों से कहीं न कहीं रुकी हुई थी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, अटल जी प्रधानमंत्री बने और उन्होंने छत्तीसगढ़ वालों को छत्तीसगढ़ की भेंट देने का काम किया।


writers team
Author: writers team

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India