Search
Close this search box.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी : मामले पर महाराष्ट्र पुलिस की जांच जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संंबंध में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात शख्स ने गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में फोन कर जान से मारने की धमकी दी है।  शिकायत मिलने पर नागपुर पुलिस ने जांच करने में जुट गई है। आरोपी कॉलर को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। अज्ञात कॉलर ने पहले सात मिनट के अंदर दो बार कॉल किया फिर एक घंटे बाद एक और कॉल करके धमकी दी। नागपुर पुलिस के मुताबिक तीनों धमकी भरे कॉल गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में सुबह 11.25 बजे और 11.32 बजे और 12.32 बजे आए थे।

नागपुर के डीसीपी राहुल मदाने ने प्रेषवार्ता में बताया कि नितिन गडकरी को तीन धमकी भरे फोन कॉल आए थे। डिटेल मिल रहे हैं और हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम करेगी। एक विश्लेषण चल रहा है। मौजूदा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंत्री गडकरी के कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


writers team
Author: writers team

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India