कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ईडी (ED) ने बुधवार को बड़ा छापा मारा है। ईडी की टीम कलेक्टोरेट दफ्तर के खनिज विभाग में दस्तावेज खंगाल रही है। बता दें कि अभी कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लेवी वसूली का मामला शांत नहीं हो रहा है और एक बार फिर ईडी की टीम के कोरबा आने से हड़कंप मच गया है।
जानकारी मुताबिक ईडी की दबिश पश्चात कोरबा के खनिज विभाग के कई अधिकारियों के होश उड़ गए हैं।वहीं ईडी की कार्रवाई के चलते माइनिंग के दफ्तर में आमजन सहित बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। बहरहाल ईडी की जांच में क्या सुराग मिलता है, यह तो जांच और ईडी के खुलासे के बाद पता चलेगा।
ED के आठ अफसर कोल माइनिंग में अवैध उगाही के मामलें पर यहां दतावेज़ों की छानबीन में जुटे हुए है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय की इस छापेमारी की कार्यवाही से खलबली मची हुई है। वहीं राजनीतिक कटाक्ष भी जारी है।











